ज्वैलर्स व्यापारी की चोरी का खुलास न होने पर हार्ट अटैक से मौत
मेरठ। गांव हसनपुर कदीम निवासी विनोद वर्मा की अपने मकान मे वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जिससे वह अपनी पत्नी अनिता वर्मा, बेटा मनीष उर्फ अंशु, मिंटू और उसकी पत्नी काजल व तीन साल की बच्ची अन्नया का भरण पोषण करता है। गत सप्ताह बुधवार की रात को चोरो ने शटर को उखाडते हुए दुकान मे रखे दस किलाे चांदी, सौ ग्राम सोने के आभूषण, गिरवी रखे दो लाख रूपएं के अन्य जेवरात, और 60 हजार रूपएं की नगदी चोरी हो गए थे। वही पुलिस ने चोरी के खुलासे को लेकर गांव गोकलपुर, कमालपुर, सहित कई अन्य स्थानो के सीसी कैमरे खंगालते हुए चोरो की शिनाख्त के प्रयास किए। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी के मामले मे आधा दर्जन युवको को हिरासत मे लेकर कडी पूछताछ की थी।वही मृतक विनोद वर्मा के बेटे मनीष ने बताया कि पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का खुलास न होता देख उसके पिता की तबियत खराब रहने लगी। जिसके चलते उसके पिता लाखो की चोरी का सदमा बर्दाशत नही कर सके ओर उसकी हार्ट अटैक से मोत हो गई। इस संबंध मे भावनपुर एसओ संजीव द्विवेद्वी ने बताया कि ज्वैलर्स व्यापारी विनोद वर्मा पिछले दो तीन दिन से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते रात उसकी हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।


Aadesh12345