कौशल विकास मिशन से मिल रहा सैकड़ों व्यक्तियों को रोजगार
कौशल विकास मिशन से मिल रहा सैकड़ों व्यक्तियों को रोजगार
उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन जनपद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 08.02.2024 को विकास खण्ड पयागपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी श्री दीपेंद्र पांडे, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा रोजगार मेला में चयनित हुए युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया । विकास खण्ड पयागपुर में आयोजित रोजगार मेला में कुल 11 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 261 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिया गया। जिसमें से 172 बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मेला प्रभारी राहुल बाजपेयी, प्रभारी कार्यदेशक धर्मेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र गोड, अर्पित मौर्य, डी पी एम भानु प्रताप, सादमा जमी मोहम्मद अजमल निरंजन लाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य श्री खजांची लाल यादव जी ने किया।
अब्दुल मजीद खान
बहराइच