Box Office: 3000 करोड़ पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी दोनों 'धुरंधर', 26वें दिन फिसली, 'डकैत'का दिखा दम
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई 26वें दिन घटी है। हालांकि, इस फिल्म के दोनों हिस्सों की कमाई मिला दें तो ये वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपये से पार हो गई है। वहीं हाल ही में रिलीज अदिवी शेष स्टारर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' भी ठीक-ठाक परफॉर्म करती नजर आ रही है।
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' अपने 26वें दिन के पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इतने दिनों में इस फिल्म ने जो कमाल किया है उसकी गवाही बॉक्स ऑफिस दे रहा है। ये कहानी है पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों से उस बदले की, जो भारत ने उसके सीने में घुसकर लिया था। देश में संसद पर हुए हमले, कांधार हाइजैक, मुंबई में आतंकी हमले जैसी घटनाओं के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान के ल्यारी में भेजा गया तुरुप का इक्का है 'ऑपरेशन धुरंधर'। फिल्म इस वक्त देश ही नहीं दुनिया भर में लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है और इसने इतिहास रच दिया है।
आदित्य धर की फिल्म ' Dhurandhar : Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है और हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म को देश भर के सिनेमाई दिग्गज से जमकर तारीफें मिली है। जो भी फिल्मी सितारे या मेकर्स फिल्म देखकर निकल रहे, वो इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हालांकि, सच ये भी है कि कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी मानकर चल रहे हैं। जहां तक बात फिल्म के एंटरटेनमेंट करने की है, उसमें करीब 4 घंटे की ये फिल्म पूरी तरह सफल साबित होती दिख रही है। वहीं 'धुरंधर' के दोनों पार्ट ने मिलकर करीब 3000 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है
'धुरंधर 2' ने 26वें दिन की कितनी कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने सोमवार को 26वें दिन ₹5.20Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने ₹1,088.62 Cr का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ₹1,303.37 Cr ग्रॉस कलेक्शन हुई है। वहीं विदेशों में ये कमाई 416 करोड़ से पार हो चुकी है और वर्ल्डवाइड ये कमाई ₹1,718.62 पार है।
'धुरंधर' ने रचा इतिहास, दोनों फिल्म ने किए 3000 करोड़ पार
वहीं Ranveer Singh स्टारर 'धुरंधर' के पहले और दूसरे दोनों हिस्सों की कमाई मिला दें तो ये वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'धुरंधर' ने जहां सिनेमाघरों में 1300 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ अपना प्रदर्शन थामा था और देश की सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी फिल्म बनी थी, वहीं 'धुरंधर 2' ने ग्लोबल लेवल पर अब तक 1700 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म के दोनों हिस्सों को मिला दें तो इसने ग्लोबल लेवल पर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
|
टॉप कमाई करने वाली भारतीय फिल्में |
पहला पार्ट |
दूसरा पार्ट |
कुल कमाई |
|
'धुरंधर' |
₹ 1307.35 करोड़ |
₹ 1712.00 करोड़ |
|
|
₹650 करोड़ |
₹ 1788 करोड़ |
||
|
₹ 350.10 करोड़ |
₹ 1742.10 करोड़ |
'डकैत: एक प्रेम कथा' 40 करोड़ रुपये के करीब
Advi Shesh स्टारर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने अपने पहले वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये के करीब कमाई की है। इस फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। उन्होंने शेष के साथ मिलकर स्क्रिप्ट भी लिखी है। फिल्म में शेष के अलावा मृणाल ठाकुर और फिल्म प्रड्यूसर और एक्टर अनुराग कश्यप भी हैं।
'डकैत' ने चौथे दिन की कितनी कमाई
शेनिल देव इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' के बावजूद ये फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को करीब ₹2.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये कलेक्शन 'धुरंधर 2' की 26वें दिन कमाई के लिहास से बहुत खराब नहीं कही जा सकती, जिसने ₹5.20Cr का कलेक्शन किया है। जहां कुल मिलाकर 'डकैत' ने देश भर में ₹22.50 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है वहीं विदेशों में करीब ₹12.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹38.49 करोड़ के आसपास रही है।
'डकैत'- चौथे दिन कमाई-
भारत में- ₹2.70 Cr
ग्रॉस कलेक्शन (चार दिनों में)- ₹26.24 Cr
नेट कलेक्शन (चार दिनों में)- ₹22.50 Cr
विदेश में (चौथे दिन)- 60 लाख
विदेश में (चार दिनों में)- ₹12.25 Cr
वर्ल्डवाइड (चार दिनों में)- ₹38.49 Cr
'डकैत' की कहानी और कलाकार
बता दें कि 'डकैत' एक ऐसे गुस्सैल अपराधी व्यक्ति की कहानी है जो धोखा देने वाली अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है। फिल्म का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है। इस फिल्म में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और ज़ैन मैरी खान भी अहम भूमिकाओं में हैं तथा इसे हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ रिलीज़ किया गया है।

