बिहार : - अरवल प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का कलेर प्रखंड के कामता पंचायत में समेकित बाल विकास परियोजना के आयोजन
बिहार : - अरवल प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का कलेर प्रखंड के कामता पंचायत में समेकित बाल विकास परियोजना के आयोजन
आज दिनांक 20.9.2023 को कलेर प्रखंड के कामता पंचायत में *प्रशासन आपके द्वार* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना विभाग का स्टॉल संस्थापित किया गया। ज्ञातव्य हो कि आईसीडीएस द्वारा अरवल जिले में पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आईसीडीएस के टीम द्वारा मोटे अनाज के प्रदर्शनी स्टाॅल में लगाई गई। उनके द्वारा संस्थापित पोषण शपथ पत्र पर जिला पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक,मोहम्मद कासिम एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इसी प्रक्रिया में जिला पदाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद शिशु को अन्नप्राशन कराया गया।