कानपुर - कल्याणपुर थानें में स्टेट GST के तीन अधिकारियों पर FIR दर्ज।

कानपुर के कल्याणपुर थाने में स्टेट GST के तीन अधिकारियों अडिशनल कमिश्नर महेंद्र विक्रम सिंह और 2 जॉइंट कमिश्नरों अमित मोहन और पारस नाथ यादव के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज। शनिवार रात इन अधिकारियों ने स्क्रैप लदा एक ट्रक रोका था। 
ट्रक को अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। ड्राइवर ने गुहार लगाई कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। उसे जाने दिया जाए, लेकिन उसे इसकी अनुमति नहीं मिली। माल की हिफाज़त के लिहाज से ड्राइवर बलबीर मबजूरी में वहीं रुके और केबिन में रोते रहे, रोते-रोते किसी वक्त बलबीर की मौत हो गई। इसका पता रविवार दोपहर में चला। सोमवार को बलबीर का एक बेटा कानपुर आया। व्यापारी संगठनों ने खूब हंगामा किया। इसके बाद बलबीर के बेटे की तहरीर पर FIR लिखी गई।
FIR में अडिशनल कमिश्नर महेंद्र विक्रम सिंह का नाम नहीं है। तहरीर में उनके नाम का ज़िक्र है।