तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं, जेनिफर मिस्त्री की बहन का निधन

तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं, जेनिफर मिस्त्री की बहन का निधन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (Jennifer Mistry) के घर से बुरी खबर सामने आई है। शो में रोशन कौर सोढ़ी का किरदार निभाकर मशहूर होने वाली जेनिफर की छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है। जेनिफर ने खुद अपनी बहन की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने 13 अप्रैल को आखिरी सांस ली है। वो लंबे समय से बीमार थी और उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रही उनकी बहन ने दुनिका को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बहन की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।