'भारत में बिकने वाले सेरेलैक में चीनी का हो रहा इस्तेमाल', Nestle के प्रोडक्ट्स को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

'भारत में बिकने वाले सेरेलैक में चीनी का हो रहा इस्तेमाल', Nestle के प्रोडक्ट्स को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

भारत में नेस्ले के दो सबसे ज्यादा बिकने वाले बेबी-फूड ब्रांडों में बड़ी मात्रा में एडेड शुगर या कहें अतिरिक्त चीनी मिली होने का खुलासा हुआ है. स्विट्जरलैंड की कंपनियों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट 'पब्लिक आई' की जांच में पता चला है कि नेस्ले जब इन बेबी-फूड प्रोडक्ट्स को ब्रिटेन, जर्मनी जैसे विकसित देशों में बेचता है, तो उसमें चीनी नहीं होती है. नेस्ले स्विट्जरलैंड की एक नामी कंपनी है, जिसके प्रोडक्ट्स दुनियाभर में बेचे जाते हैं. 
'पब्लिक आई' की रिपोर्ट में बताया गया है कि नेस्ले कई देशों में बच्चों के दूध और सेरेलैक प्रोडक्ट्स में चीनी और शहद का इस्तेमाल करता है. ऐसा करना मोटापे और पुरानी बीमारियों को रोकने के मकसद से बनाए गए अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन है. नेस्ले की तरफ से नियमों के उल्लंघन के मामले एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देशों में देखने को मिले हैं. हालांकि, कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह भारत में सभी नियमों का पालन कर रही है.