कल का मौसम 25 अप्रैल: देश के 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट
Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी की प्रकोप देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 राज्यों में झमाझम बारिश होने का भी अलर्ट है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत देश के तमाम राज्यों में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में 12 राज्यों के लिए भारत मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
IMD ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 25 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना व्यक्त की है। झारखंड में 26 अप्रैल को ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और तेज तूफान भी आ सकते हैं।
कई राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों के दौरान भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ क्षेत्रों में गर्म रातें भी दर्ज की जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 25 से 27 अप्रैल तक लू चलने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 27 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव आ सकता है।
Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में गर्मी का टॉर्चर, पारा 43 के पार, अलर्ट जारी
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहने की संभावना है। इस बीच राज्य में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 24 से 27 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 तारीख से कुछ राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि 28 से 30 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में अगले चार दिनों के दौरान दो मौसम देखने को मिलेंगे। 24-25 अप्रैल को लू का असर दिखेगा, जबकि 26-27 अप्रैल को तेज हवाओं के बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में आंधी-तूफान का असर दिख सकता है।
आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
|
शहर |
अधिकतम तापमान (25 अप्रैल, 2026) |
न्यूनतम तापमान (25 अप्रैल, 2026) |
|
दिल्ली |
42°C |
22°C |
|
मुंबई |
35°C |
25°C |
|
चेन्नई |
38°C |
28°C |
|
कोलकाता |
38°C |
28°C |
|
लखनऊ |
42°C |
27°C |
|
पटना |
42°C |
27°C |
|
रांची |
39°C |
23°C |
|
भोपाल |
42°C |
24°C |
|
जयपुर |
39°C |
27°C |
|
शिमला |
27°C |
17°C |
|
नैनीताल |
27°C |
18°C |
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में मौसम इन दिनों शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में गर्मी परेशान कर रही है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम अभी भी सुहाना बना हुआ है। IMD ने राज्य में 24 से 30 अप्रैल के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिय होने वाला है। IMD के अनुसार, 25 अप्रैल को राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 28-30 अप्रैल को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी और चंबा में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

