मणिशंकर अय्यर ने चीनी हमले को लेकर कथित शब्द का किया इस्तेमाल

मणिशंकर अय्यर ने चीनी हमले को लेकर कथित शब्द का किया इस्तेमाल

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले मणिशंकर अय्यर ने चीन को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया. इस बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई. इसके बाद न सिर्फ अय्यर ने माफी मांगी बल्कि कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी. दरअसल, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिल्ली में एक किताब के विमोचन के दौरान एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘‘...अक्टूबर 1962 में, चीनियों ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया.''