देश : INDIA शब्द अंग्रेजों की दी गाली है ये इसकी जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें - बीजेपी सासंद हरिनाथ सिंह यादव।

Political Parties

देश : INDIA शब्द अंग्रेजों की दी गाली है ये इसकी जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें - बीजेपी सासंद हरिनाथ सिंह यादव।

बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की दी गाली है INDIA शब्द, इस शब्द की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए, पूरे देश का यही कहना है। 

बीजेपी सांसद ने इसे लेकर संविधान में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि संविधान में बदलाव होना चाहिए और भारत शब्द को इसमें जोड़ना चाहिए। वहीं उन्होंने संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने के लिए बीआरएस एमएलसी के कविता के आग्रह पर कहा, बीजेपी हमेशा महिलाओं के समर्थन में खड़ी रही है और पिछले 9 सालों में देश की महिलाओं के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। जहां भी आवश्यकता होगी, बीजेपी महिलाओं के लिए सभी जरूरी प्रावधान लागू करेगी। 
देश में एक नई बहस छिड़ गई है जब से गठबंधन I.N.D.I.A नाम रखा है। 

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आरोप। 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी दलितों और आंबेडकर से नफरत करती है। मैं बार बार यह कह रहा हूं कि RSS और BJP इस देश के करोड़ों दलितों और बाबा अंबेडकर से नफरत करती है। उनके मन में इनके लिए घृणा है, बाबा साहब ने संविधान में लिखा है कि इंडिया ही भारत है। मैं BJP से पूछना चाहता हूं कि आपको बाबा साहब से नफरत क्यों है। उन्होंने आगे कहा, जब उन्होंने संविधान में लिख दिया उसको क्यों बदलना चाहते हैं। इस देश के करोड़ों लोग सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। मैं मोदी और भागवत को आगाह करना चाहता हूं कि बाबा साहब के सम्मान में छेड़-छाड़ मत करो, भारत के संविधान में छेड़-छाड़ मत करो।