पति-पत्नी के मर्ज़ी के बिना ही हो गया तलाक, जज ने फैसला बदलने से किया इन्कार

पति-पत्नी के मर्ज़ी के बिना ही हो गया तलाक, जज ने फैसला बदलने से किया इन्कार

ऐसी बहुत सी खबरें आती हैं कि सरकारी कागजों में किसी के रिश्तेदार का नाम गलत हो जाए या फिर किसी की ज़मीन किसी दूसरे के नाम चढ़ जाए. कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि ज़िंदा आदमी को सरकारी कागजों में मरा हुआ घोषित कर दिया गया.

इंसान साबित ही नहीं कर पाया कि वो ज़िंदा है. यूनाइटेड किंगडम में एक क्लर्क की छोटी सी लापरवाही के चक्कर में एक शादीशुदा जोड़े का तलाक बिना सेटलमेंट के ही हो गया.

आपने सरकारी कामकाज में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी गलती देखी होगी, लेकिन शायद ही कभी देखा हो कि गलती से किसी का तलाक हो जाए. आज हम आपको एक ऐसा ही वाक्या बताने जा रहे हैं, जो अलग ही किस्म का है. ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के मुताबिक ये गलती कचहरी में बैठे एक क्लर्क की थी, जिसके चलते उस जोड़े का तलाक हो गया, जो इसे लेकर अभी विचार ही कर रहा था.

गलत कपल का करा दिया तलाक
यूनाइटेड किंगडम में एक लॉ फर्म ने कांड कर दिया. उन्होंने एक ऐसे जोड़े का तलाक करा दिया, जो एक-दूसरे से अलग रहने के बारे में सोच रहे थे. वे एक-दूसरे से आर्थिक सेटलमेंट को लेकर बात कर रहे थे और उनका केस लंदन की एक जानी-मानी वार्डैग्स लॉ फर्म हैंडल कर रही थी. उनके पेपर्स सुनवाई के लिए जमा करने थे लेकिन एक वकील ने इसे फाइनल ऑर्डर के लिए ऑनलाइन जमा कर दिया.. कोर्ट में सुनवाई के दौरान वहां मौजूद क्लर्क ने उनकी फाइल पर क्लिक किया और जज ने तलाक के फेवर में फैसला सुना दिया. सीनियर जज ने फैसला सुनाने के बाद इसे बदलने से साफ-साफ इनकार कर दिया.