जगदीश सिंह उर्फ़ भोला ड्रग्स केस में 13 परिसरों की ली गई तलाशी

जगदीश सिंह उर्फ़ भोला ड्रग्स केस में 13 परिसरों की ली गई तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला ड्रग्स केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत पंजाब में कई स्थानों पर तलाशी ली. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों की तलाशी ली गई. यह पाया गया कि जिस जमीन को पहले ईडी ने भोला मामले में कुर्क किया था, उस पर 'अवैध' खनन किया जा रहा था. इस कथित अवैध खनन मामले में कुछ आरोपियों में नसीबचंद और श्री राम क्रशर भी शामिल हैं.