रामसेतु की तरह भारत और श्रीलंका के बीच फिर बनेगा पुल

रामसेतु की तरह भारत और श्रीलंका के बीच फिर बनेगा पुल

भारत और श्रीलंका का इतिहास काफी पुराना है. अब दोनों देशों को जमीन से जोड़ने की प्लानिंग हो रही है. समुद्र में इसके लिए पुल बनाया जाएगा. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित भूमि संपर्क को लेकर सर्वे अंतिम चरण में है. उत्तर-पूर्वी जिले मन्नार में श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने विकास कार्यों का जायजा लिया और कहा कि योजना की संभावनाओं के अध्ययन का पहला चरण पूरा हो चुका है और आखिरी चरण भी जल्दी पूरा हो जाएगा.