मौसम भी गजब कर रहा! बारिश तो हुई लेकिन गर्मी ने सितंबर महीने में तोड़ दिया रिकॉर्ड

मौसम भी गजब कर रहा! बारिश तो हुई लेकिन गर्मी ने सितंबर महीने में तोड़ दिया रिकॉर्ड

Delhi Weather Update: सितंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा मौसम बदलने लगा है। दिन में गर्मी और उमस का असर नजर आ रहा, वहीं रात में पारा थोड़ा नीचे जा रहा। इस बार मॉनसून में जमकर बारिश हुई। हालांकि, सितंबर में अजब बदलाव दिखाई दिया।

 

 

दिल्ली का मौसम तो गजब है

नई दिल्ली: मॉनसून इस बार सुपर एक्टिव नजर आया। यही वजह है कि इस साल दिल्ली में गर्मी थोड़ी कम पड़ी। सबसे ज्यादा तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये पिछले साल सितंबर के मुकाबले कम था। सितंबर 2023 में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, इस बार सितंबर महीने दिन का तापमान पिछले साल सितंबर से ज्यादा रहा। लेकिन महीने का औसत तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य है।


दिल्ली में कैसा रहा सितंबर में मौसम

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2024 अपेक्षाकृत बेहतर रहा, क्योंकि इस बार बारिश के दिन ज्यादा थे। एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2024 में नियमित रूप से अच्छी बारिश हुई। बारिश और बादलों की वजह से ज्यादातर दिनों में तापमान सामान्य से कम रहा। लेकिन इस बार दिल्ली में 7 से 17 सितंबर तक सूखा रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।

 

बारिश को लेकर क्या कहते हैं आंकड़ें

आंकड़ों पर गौर करें तो सितंबर 2024 के दौरान सफदरजंग में 192.56 मिमी बारिश हुई। सफदरजंग शहर का बेस स्टेशन है। यहां 13 दिन बारिश हुई, जिसमें हल्की बारिश भी शामिल है। सबसे ज्यादा बारिश 14 सितंबर को हुई, जो 56.5 मिमी थी। इस साल सितंबर में 137.11 मिमी बारिश हुई। इस दौरान कुल आठ दिन बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश 18 सितंबर को हुई, जो 45 मिमी थी।



16 सितंबर को रहा सबसे ज्यादा तापमान

IMD के डेटा से पता चलता है कि इस महीने सबसे ज्यादा तापमान 16 सितंबर को 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, 2024 में 24 सितंबर को तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 2023 में 5 सितंबर को 40.1 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 1 सितंबर को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान था।



सितंबर महीने में क्यों असामान्य रहता है मौसम

सितंबर एक असामान्य महीना माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआती सर्दियों के करीब होने के बावजूद इस महीने के अंत में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। मॉनसून आमतौर पर 25 सितंबर के आसपास दिल्ली से चला जाता है। ऐसे में आसमान साफ हो जाता है और धूप तेज निकलती है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से 25 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, IMD ने अभी तक ये नहीं बताया है कि मॉनसून कब दिल्ली से वापस जाएगा।

 #thebharatnews