स्टेट बैंक के पास लुटेरा करता रहा रेकी,पुलिस रही बेखबर अब हुआ यह मामला

घटना सुमेरपुर थाना छेत्र की है जहां गल्ला व्यापारी के साथ सुमेरपुर के SBI बैंक के बाहर लुटेरों ने रुपए लूटने का प्रयास किया पर गल्ला व्यापारी के चालाकी के चलते लुटेरे घटना को अंजाम देने में असफल रहे। आपको बताते चले की सुमेरपुर थाना छेत्र में लगातार लूट वा ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाएं सामने आ रही है जिसपर सुमेरपुर थाना प्रभारी लूट और ऑनलाइन ठगी को रोकथाम में असफल होते नजर आ रहे है जिसके चलते आज फिर एक बार सुमेरपुर में गणेश ट्रेडिंग कंपनी के मालिक वा गल्ला व्यापारी के साथ SBI बैंक सुमेरपुर से 3जुलाई को लगभग साम 3.10 बजे 950000 रुपए निकालकर बैंक से बाहर निकले तभी लुटेरों ने केमिकल से हमला बोल दिया साथ ही साथ लुटेरों ने रुपए छीनने की कोशिश की पर असफल रहे।हालाकि गल्ला व्यापारी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर घटना से अवगत करवाया है जिसपर सुमेरपुर थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही हैं।।।

स्टेट बैंक के पास लुटेरा करता रहा रेकी,पुलिस रही बेखबर अब हुआ यह मामला