Viral Video: महाकुंभ में कोड़े मारने वाला 'सिरफिरा बाबा', पुलिस ने मारी लात

महाकुंभ में लोगों को कोड़े मारने वाले बाबा को तो सभी जानते होंगे, क्योंकि यह सिरफिरा बाबा पहले से ही खूब वायरल है. बाबा कुंभ मेले में आने-जाने वाले राहगीरों को अपनी कोड़े की मार से बुरी तरह से परेशान कर रहा था.

श्रद्धालु डर-डरकर बाबा से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बाबा की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं. अब इस बाबा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस वाले बाबा को किस तरह से लात से मार रहे हैं. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पुलिस ने बाबा पर एक्शन लिया तो वह पूरी तरह से उग्र हो गया और श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने लगा. इसके बाद, कुंभ मेला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और बाबा को रोकने के लिए उसे काबू करने की कोशिश की. पुलिस ने बाबा को लात मारी, जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया. इस दौरान एक शख्स बाबा और पुलिस को अलग करते भी दिखा.

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान बाबा और भी गुस्से में आ गया और पुलिसकर्मियों को भी मारने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्परता दिखाई और बाबा को काबू कर लिया. फिलहाल कोड़े मारने वाला बाबा सच में कोई बाबा है या असामाजिक तत्व है, इसके बार में जानकारी नहीं लग पाई है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि यह बाबा लगातार लोगों को परेशान कर रहा था.