उत्तर प्रदेश :उन्नाव मुक़दमे में समझौता न करने पर महिला को धमकी।
Uttar Pradesh Unnao.
उत्तर प्रदेश :उन्नाव पीड़िता की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
चकलवंशी। भदनी गांव निवासी महिला ने पुराने मुकदमें में समझौता न करने पर धमकी का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। गांव के पांच लोगों पर पुलिस ने धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
माखी थानाक्षेत्र के भदनी निवासी विजय कुमार की पत्नी कल्पना सिंह ने बताया कि गांव के मृदुल प्रताप सिंह, अर्पित सिंह, रामप्रताप सिंह, रामप्रकाश सिंह और सुरेंद्र सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसमें सभी सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। सुलह करने से इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
सराहा गांव में गोवंशों की मौत, कराया पोस्टमार्टमफतेहपुर चौरासी। सराहा गांव में गोवंशो की संदिग्ध मौत पर पुलिस ने दो का पोस्टमार्टम कराया है। गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष ने करीब छह की मौत होने की बात कही है।
सराहा गांव के पास खेतों में संदिग्ध अवस्था में गोवंशों की मौत की घटना में दरोगा अमर सिंह ने चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार को बुलाकर दो गोवंशों का पोस्टमार्टम पशु कराया। वहीं गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह का कहना है कि छह से अधिक गोवंश मरे हैं। घटना की जांच होनी चाहिए।
गैंगस्टर, दुष्कर्म और शांतिभंग में तीन गए
चकलवंशी। गैंगस्टर, दुष्कर्म और शांति भंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है।
सफीपुर कोतवाली के संतखेड़ा निवासी राकेश पुत्र सरजू पर गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलापों के तहत रिपोर्ट दर्ज है। रऊकरना चौराहे से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 28 अगस्त को को दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाले दौलतयारपुर निवासी शोभित यादव पर घर में घुसकर अभद्रता, मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मझखोरिया निवासी हरिश्चन्द्र यादव ने गांव के रिंकू पर गाली-गलौज का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

