हमीरपुर में युवती की यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या का मामला,कूदने से पहले बहन ने वीडियो था बनाया।

यूपी के हमीरपुर जिले में पानी भरने के विवाद में पुलिस ने गर्भवती महिला की पिटाई करने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले में आरोपी युवती ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। गर्भवती महिला के चोट आने पर पुलिस ने किशोरी समेत उसकी मां व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।अब इसमें नया मोड़ आ गया है जो आत्महत्या करने यमुना पुल गई युवती अपनी सगी बहन के साथ गई थी और पहले पुलिस की कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने का वीडियो बनाया और इसके बाद कूदने की कहानी को अंजाम दिया गया है।फिलहाल इस मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज सहित बीट सिपाही को निलंबित कर दिया है।लेकिन अभी तक पुल से कूदने की कहानी गले नही उत्तर रही है।बताया जा रहा है कि मामला है सदर कोतवाली मुख्यालय के कांशीराम कालोनी का जहा के निवासी इंतयाज की पत्नी नेहा उर्फ कल्लो का पानी भरने को लेकर पड़ोस की राधिका 19 वर्ष, उसकी मां उर्मिला व बहन राधा व भाई संदीप से विवाद हो गया। जिसका लाइव मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था,सूचना पर पहुंची पुलिस ने गर्भवती नेहा को गंभीर चोटें आने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया।साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपी महिला उर्मिला व दोनों बेटिया राधिका व राधा भाई संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था ।इससे परेशान होकर राधिका ने नदी में छलांग लगा दी। छोटी बहन राधा के साथ आत्महत्या करने गई राधिका का पहले बहन राधा ने वीडियो बनाया और उसमें वह कह रही है कि पुलिस कारवाही नही कर रही है इसलिए आत्महत्या कर रही है।इस मामले में पुलिस उसके माता पिता को ले गई थी। इससे आहत होकर युवती ने कथित नदी में कूद गई। वहीं इस मामले में एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि पानी भरने व कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ था जिसमे गर्ववती नेहा के चोटें होने के कारण आत्महत्या करने वाली युवती उसकी मां बहन और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इसके बाद युवती ने यमुना पुल से छलांग लगा दी है जिसकी तलाश की जा रही है,अब युवती का जो आत्महत्या से पहले का वीडियो आया है उसमें चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय व बीत सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।फिलहाल इस मामले में कथित आत्महत्या की कहानी किसी के गले नही उत्तर रही है क्योंकि जिस तरह से मारपीट के आरोपी में फंसी युवती राधिका अपनी बहन राधा के साथ यमुना पुल गई और पहले वीडियो बनाया और इसके बाद गायब हो गई,केवल बहन राधा के अनुसार यमुना पुल से कूदने की कहानी बताई जा रही है जो किसी ने देखा नही है।इस पहलू पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ,इसके अलावा एसपी ने कार्य मे लापरवाही में चौकी इंचार्ज व बीट सिपाही के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी भाई संदीप की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के 11 लोगो के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।बहराल कुछ भी हो इस आत्महत्या की गुत्थी तभी सुलझ पाएगी जब युवती बरामद होगी चाहे तो जिंदा या उसका शव....?