हरियाणा: मोनू मानेसर गिरफतार, राजस्थान पुलिस को सौंपेगी हरियाणा के अधिकारी।
Haryana
हरियाणा : नूंह में हुई हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हरियाणा पुलिस मोनू को राजस्थान पुलिस को सौंपेगी। मोनू पर ये कार्रवाई नसीर-जुनैद हत्याकांड में की गई है। मोनू मानेसर पर इन दोनों के मॉब लिंचिंग का भी आरोप है, हरियाणा के मानेसर का रहने वाला मोनू उर्फ मोहित यादव बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है।
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हरियाणा पुलिस मोनू को राजस्थान पुलिस को सौंपेगी। सूत्रों के मुताबिक भरतपुर पुलिस मोनू से पूछताछ करेगी, हालांकि उस पर ये कार्रवाई नसीर-जुनैद हत्याकांड में की गई है। मोनू मानेसर पर इन दोनों के मॉब लिंचिंग का भी आरोप है।
राजस्थान पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने आईटी एक्ट की जमानती धाराओं में हिरासत में लिया है। उसके बाद वहां उसे जमानत दे दी जाएगी, इसके बाद राजस्थान पुलिस उसे नसीर और जुनैद की हत्या के मामले में हिरासत में लेगी। पुलिस के मुताबिक, वह नसीर और जुनैद की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है।
मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है, वह गुरुग्राम के पास मानेसर का रहने वाला है। हरियाणा में बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई, गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में वो जाना जाता है।
31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में मोनू मानेसर का नाम शामिल है। मोनू मानेसर के साथ बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

