जगह जगह चल रहा, सट्टे का खेल

नगर में पुलिस की नाक के नीचे चल रहा लाखों का खेल

जगह जगह चल रहा, सट्टे का खेल

दमोह/हटा

पिछले कुछ दिनों से दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में सट्टे का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। कई सट्टेबाज जगह-जगह अपने अपने एजेंटों के माध्यम से इस खेल को खिलाने का काम कर रहे हैं। शहर के कई मुख्य चौराहों पर सट्टा खेलने वालों की भीड़ लगी रहती है। सट्टा खिलाने वालों के एजेंट जगह-जगह बैठकर खुलेआम सट्टा पर्ची लेकर लक अजमाने का काम करवा रहे हैं। इस खेल में कई लोग लाखों रुपए की राशि हार कर बर्बाद हो रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पहले यह खेल चोरी छुपे होता था, अब सट्टे का खेल खिलाने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह इस काम को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं, जैसे की चंडी मंदिर चौराहे पर तीन एजेंट बैठते हैं। एक अग्रसेन की दुकान के आगे कटिंग की दुकान के बाजू में, दूसरा पुलिस चौकी के बाजू में और तीसरा यात्री प्रतीक्षालय के सामने पान के तखत पर एजेंट बैठकर पर्ची काटते है हैरानी की बात तो ये है की चंडी जी चौराहे पर पुलिस चौकी भी है। यही हाल बस्टैंड, राय चौराहा, अंधियारा बगीचा, खचना नाका आदि जगह एजेंट बैठे रहते है किसी भी तरह का कोई डर भी नहीं है तभी तो कई जगह इस खेल को खिलाने वाले जगह-जगह बैठकर सट्टे पर दांव पर लगाने का काम कर रहे हैं। इसी तरह सट्टे का खेल चलता रहा तो कई परिवार बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।

इस खेल में सबसे ज्यादा बर्बाद मजदूर वर्ग हो रहा है जो दिन भर में मजदूरी करता है, लालच के चक्कर में मेहनत की कमाई इस खेल में बर्बाद करके अपने घर खाली हाथ लौटता है। ऐसा नहीं है कि पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी न हो, लेकिन वह अनजान बना हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर इस खेल पर रोक लगानी चाहिए। इस खेल को खिलाने का काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तभी यह खेल बंद होगा। सट्टे का कारोबार खुलेआम होने के कारण कई गरीब परिवार अपनी मेहनत की कमाई इस खेल में गंवा कर बर्बाद हो रहा है।