बिहार :- पटना के इस वक्त की बड़ी खबर IAS officer की तबादला

बिहार : - हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो पटना:- इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। की बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने जमुई, शिवहर, मुंगेर,सासाराम, किशनगंज, औरंगाबाद, के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जमुई के डीएम अविनाश कुमार सिंह को हटाकर मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है।जबकि मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात राकेश कुमार को जमुई का नया डीएम बनाया गया है। मुंगेर के जिला पदाधिकारी के पद पर तैनात नवीन कुमार को रोहतास सासाराम का नया डीएम बनाया गया है। वहीं बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है। शिक्षा विभाग में मध्यान भोजन के निदेशक पद पर तैनात मिथिलेश मिश्रा को प्राथमिक शिक्षा निदेशक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य सरकार में किशनगंज के डीएम को भी तबादला कर दिया है किशनगंज के मौजूदा डीएम श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का डीएम बनाया है। रोहतास के डीएम पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत का तबदला कर राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है। बित्त विभाग में तैनात संयुक्त सचिव पद पर तुषार सिंगला को किशनगंज का डीएम बनाया गया है।

बिहार :- पटना के इस वक्त की बड़ी खबर IAS officer की तबादला
बिहार :- पटना के इस वक्त की बड़ी खबर IAS officer की तबादला