बिजली आने के इंतजार में डाकघर के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को करना पड़ता घंटों इंतजार

बिजली आने के इंतजार में डाकघर के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को करना पड़ता घंटों इंतजार
डाक घर में बिजली न आने से परेशान उपभोक्ता
बिजली आने के इंतजार में डाकघर के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को करना पड़ता घंटों इंतजार

रिपोर्ट रामसिंह राजपूत 

उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर के डाक घर में बराबर साल से जनरेटर खराब होने से बिजली जाने पर डाकघर में सैकड़ों लोगों का काम नहीं होता है। जिससे लोग को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज गुरुवार को घंटों खड़े रहने से गर्मी से बेहाल गुस्साए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। हालांकि डाक घर के कर्मचारियों के समझाने और कुछ समय बाद बिजली आने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। 

पूरा मामला कोतवाली राठ कस्बा के बड़े पुल स्थित डाकघर का। जहां लोगो द्वारा स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, खाताधारक, सुकन्या योजना आदि कार्यों जैसे काम होते हैं जिसके लिए राठ और आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं, लेकिन बिजली कटौती से लोगों के काम नहीं हो पा रहे है। जिससे लोगों को डाकघर के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। डाकघर के कर्मचारियों ने बताया कि बीते 8 साल से जनरेटर खराब पड़ा है जिसे कोई भी अधिकारी सही करवाने के लिए सुध नहीं ले रहा है। डाकघर मैं घंटों खड़े होने के बाद उपभोक्ताओं के काम नहीं हो सके। जिससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। वहां मौजूद उपभोक्ताओं का आरोप है कि डाकघर में 8 सालों से खराब पड़ा जनरेटर सही नहीं कराया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। और शिकायत करने के बाद हर बार जनरेटर सही करवाने की औपचारिकता पूरी करते हुए नजरअंदाज कर देते हैं। डाकघर अधीक्षक बांदा रमेश कुमार ने बताया कि बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं के काम होने में देरी हो रही है। और खराब जनरेटर को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।