*मध्यरात्रि में पुलिस अधीक्षक मऊगंज ने दो थानों का किया औचक निरीक्षण*
*रात्रि में पुलिस की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आकस्मिक निरीक्षण-एसपी*
मऊगंज। पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देशन में मऊगंज एसपी बीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन के लिए रात्रि में पुलिस की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार देर रात में कस्बे का भ्रमण कर थाना मऊगंज एवं थाना लौर का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिसिंग को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी हिदायत दी चोरी, नकबजनी रोकथाम हेतु प्रभावी गश्त,कोहरे में संभावित एक्सीडेंट स्पॉट्स पर सतत् चेकिंग,डायल 100 वाहन रात्रि में भी एक्टिव मोड में रहकर तत्काल रिस्पॉन्स टाइम आदि के बारे में निर्देशित किया गया।

