बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती बर्षा सिंह पंचायत में चल रहे मनरेगा विभिन्न योजनाओं की औचक निरीक्षण किये
बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती बर्षा सिंह पंचायत में चल रहे मनरेगा विभिन्न योजनाओं की औचक निरीक्षण किये
आज जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा दोर्रा पंचायत में चल रहे मनरेगा से पोषित विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम पंचायत में चल रहे पौधारोपण के कार्य का निरीक्षण किया गया।जिसमें यह बात स्पष्ट हुई की पौधों को सही रूप से पोषित नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी को क्षतिग्रस्त हुए पौधों को बदलने का निदेश दिया गया। साथ ही यह भी निदेशित किया गया कि वनपोषकों के माध्यम से इन पौधों का सही रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
दोर्रा पंचायत के वार्ड नंबर 6 एवं 7 में बने हुए अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सरोवर की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराने हेतु निदेशित किया गया।
दोर्रा पंचायत के 15 नंबर वार्ड में भी अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सरोवर जलकुंभी से आच्छादित पाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अविलंब इसके साफ सफाई कराने एवं सौंदर्यीकरण करने हेतु निदेश दिया गया। सरोवर में गहराई मापने हेतु भी किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। इस संबंध में भी जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में सरोवर के पास बिजली का तार काफी नीचे पाया गया। जिला
पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को इसे शीघ्र अति शीघ्र ठीक करने हेतु निदेशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में वार्ड नंबर 15 में नाली के साफ-सफाई एवं गांव में फैली गंदगी के ऊपर जिला पदाधिकारी द्वारा रोस व्यक्त किया गया एवं पंचायत समिति को उचित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया।