*हनुमना जनपद पंचायत सीईओ को मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन ने लिखा पत्र सातवें वेतन को लेकर*
*हनुमान जनपद के सचिव संगठन ने सातवें वेतनमान के लिए मांग किये*
खबर मध्य प्रदेश के अंतर्गत जहां अगस्त 2023 को सातवें वेतनमान का आदेश मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी हुआ वही सातवां वेतनमान के लिए जनपद पंचायतो को निर्देशित किया गया। समस्त जनपद पंचायत के सचिव को नये वेतनमान के साथ वेतन दिया जा रहा है।वहीं ऐसा मामला सामने आया है जहां हनुमना जनपद की बात की जाए 4 माह बीत जाने के बावजूद भी ग्राम पंचायत के सचिवों को नये वेतनमान के साथ वेतन नहीं दिया जा रहा है।इसी के संबंध में मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन हनुमना के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना को पत्र लिखकर माह दिसंबर 2023 का वेतन सातवें वेतनमान के साथ दिए जाने के संबंध में पत्र दिया गया है वही पंचायत सचिव संगठनों के द्वारा भी मांग की गई है अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तो मजबूर होकर अन्य वैधानिक निर्णय लिया जा सकता है इस संबंध में पंचायत सीईओ को अवगत हो एवं सहयोग करने के लिए माग की गई है।


