ब्रेकिंग न्यूज़ सिटी कार्ड मिर्जापुर के सामने एटीएम बैंक में दिनदहाड़े डकैती बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक के बाहर कैश डिलीवरी गाड़ी से दिनदहाड़े गोली मार कर लूट।

ब्रेकिंग न्यूज़   सिटी कार्ड मिर्जापुर के सामने एटीएम बैंक में दिनदहाड़े डकैती बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक के बाहर कैश डिलीवरी गाड़ी से दिनदहाड़े गोली मार कर लूट।

यूपी के मिर्जापुर में मंगलवार को दिनदहाड़े दुस्साहि ऐप पर पढ़ें

वारदात को अंजाम दिया गया है। एक्सिस बैंक के कैश वैन पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गार्ड और कैशियर समेत तीन लोगों को गोली मारकर 39 लाख रुपए लूट लिए। गार्ड की अस्पताल में मौत हो गई है। घटना शहर के बीचोबीच स्थित कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने हुई। वारदात की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। कुछ देर में ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच हो रही है। फुटेज में दिख रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया है।