पति ने पत्नी को पढ़ा लिखाकर बनाया आशा बहू पत्नी ने धोका देकर प्रधान के साथ घर बसाया
हमीरपुर-एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा एक और मामला आया सामने,किसान ने अपनी पत्नी को इंटर करने के बाद बीकॉम कराया,आशा बहू के रिक्त पद पर लगवा दी सरकारी नौकरी,नौकरी लगने के बाद किसान की पत्नी का व्यवहार हुआ चेंज,पत्नी नर्मदा अपने पति को छोड़कर ग्राम प्रधान के साथ रहने लगीं,पति कालीचरण ने न्याय पाने के लिए कोतवाली में दी तहरीर,राठ कोतवाली क्षेत्र के बहगांव का मामला।
एसडीएम ज्योति मौर्या का मामला अभी ठंडा ही नही हुआ की ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भी देखने को मिला है...जहां किसान पति ने अपनी पत्नी को शादी के बाद पढ़ाया लिखाया और जब वह आशा बहु बन गई तो उसने पति को छोड़कर बिना तलाक दिए ही गांव के प्रधान के साथ अवैध तरीके से रहने लगी....पति ने जब इसका विरोध किया तब उसे जान माल की धमकी मिलने लगी....अब पीडित ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है....।।
दरअसल यह पूरा मामला हमीरपुर जनपद की राठ कोतवाली क्षेत्र का है... यहां के ग्राम बहगांव निवासी किसान कालीचरण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2008 में उसकी शादी गांव की ही नर्वदा सिंह के साथ हुई थी...शादी के बाद उनकी दो पुत्रियां हुई.... शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को इंटरमीडिएट व बीकॉम की पढ़ाई पूरी कराके वर्ष 2018 में उसकी पत्नी नर्वदा आशा बहु बन गई...लेकिन नौकरी लगने के बाद किसान की पत्नी का व्यवहार बदलने लगा और पत्नी नर्मदा अपने पति की आंख में धूल झोंककर उसकी पत्नी सरीला तहसील क्षेत्र के करही गांव के वर्तमान प्रधान शैलेन्द्र सिंह उर्फ शीलू के साथ नाजायज संबंध बनाने लगी...जब पति इसमें बाधा बनने लगा तब पत्नी नर्वदा पति से बिना तलाक के ही ग्राम प्रधान के साथ रहने लगी..अधिकारियों से शिकायत करने पर अब दबंग ग्राम प्रधान और उसकी पत्नी उसे जान से मारने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं....पत्नी नर्वदा अब अपने पति से कह रही है कि... तुम्हारे जैसे किसान और मजदूर के साथ कौन रहेगा....पीड़ित पति कालीचरण ने न्याय पाने के लिए राठ कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है
।

