*फतेहपुर पुलिस:--* *फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन थाना कोतवाली नगर।
आगामी पर्व बकरीद व श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराये जाने दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर मय पर्याप्त पुलिस बल द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत (पत्थर कट्टा चौराहा, मुराइन टोला, चौक चौराहा, वर्मा तिराहा आदि) भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त/एरिया डोमिनेशन किया गया।
आमजनमानस को शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने हेतु अपील की गई।
मौके पर क्षेत्राधिकारी थरियांव, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारिगण मौजूद रहे।

