एसओजी व पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई से तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट अनुराग तिवारी
बाँदा उत्तर प्रदेश। 20 लाख रुपये की अवैध स्मैक बरामद l फर्रुखाबाद से लाकर बांदा में बेचने वाले स्मगलर को एसओजी व पुलिस गिरफ्तार किया । जनपद के मटौन्ध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ बाइपास तिराहे पर एसओजी टीम व थाने की पुलिस संयुक्त कार्रवाई के चलते अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है ।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस जानकारी मिली एक व्यक्ति अवैध स्मैक लिए भूरागढ में खडा है । जो बांदा में स्मैक बेचता है। सूचना के बाद मटौन्ध थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त होकर अपराधी को पकड लिया । उन्होने बताया की व्यक्ति फर्रुखाबाद से स्मैक ला कर बांदा में सप्लाई करता था । स्मैक करीब 200 ग्राम थी जिसकी कीमत 20 लाख रूप है । अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। स्मैक तस्कर जनपद का ही रहने वाला है जिसका नाम चुनबाद है। कई सालो से स्मैक की तस्करी करता था।


Anuragtiwari banda