शहीद अकलू तुरहा मंच अटल सभागार भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक सुबोध कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान 14 अगस्त 1942 को मधुबनी में अकलू तुरहा जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान वे ब्रिटिश हुकूमत की गोली का शिकार हो गए। मधुबनी में उनके नाम पर शहीद स्मारक है। शहीद द्वार बनाया जा रहा है जिसका उद्घाटन मंत्री अमित शाह करेगे । आगामी 14 अगस्त को अकलू तुरहा का 81वां शहादत दिवस मनाया जाएगा।