मेघवाल जांगड़ा समाज के तत्वाधान में वाहन रैली एवं भाईचारा सम्मेलन पचोर में हुआ संपन्न ।

मेघवाल जांगड़ा समाज के तत्वाधान में वाहन रैली एवं भाईचारा सम्मेलन पचोर में हुआ संपन्न ।

पचोर। मेघवाल जांगड़ा समाज के तत्वधान में विशाल भाईचारा सम्मेलन एवं वाहन रैली संपन्न हुई पचोर, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा राजेश बंधेवाल  जांगड़ा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, मा अनार सिंह वर्मा  राष्ट्रीय मेघवाल परिषद प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, रोडीलाल ठेकादार राष्ट्रीय सचिव, रामचंदर जलालिया  मेघवाल महासभा प्रदेश संगठन मंत्री, बहुजन नेता प्रताप वर्मा , मनोहर कटारिया  शाजपुर ,गौरीशंकर सूर्यवंशी  अगार, कमल धनवाल  आष्टा, रविदास गंगापारी , अशोक वर्मा  जिला अध्यक्ष, जगदीश वर्मा  अजाक्स जिला अध्यक्ष, अमृतलाल दुगारिया अध्यक्ष , देवनारायण सूर्यवंशी गुरुकुल आश्रम अध्यक्ष,रामचरण मुनीमजी, बद्रीलाल पारिया , शिवनारायण दुगारिया फौजी, लखन वर्मा , गोविंद मेघवाल  रामगोपाल वर्मा , फूलसिंह वर्मा ब्यावरा, सिद्धनाथ वर्मा जीरापुर, सिद्धनाथ वर्मा देदला सारंगपुर, रामबाबू मेघवाल गिदोरी, देवेंद्र जादम राजगढ़, रामकृष्ण वर्मा अध्यक्ष, कैलाश वर्मा जिला अध्यक्ष, अंतर जादम बोड़ा, जुझारसिंह बापू सारंगपुर, आजादसिंह वर्मा खजूरी तलेन, कार्यक्रम राजेश रातलिया के नेतृत्व में हुआ 
आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे, बोडा नाका से वाहन रैली प्रारंभ होकर गांधी चौक मंडी गेट बस स्टैंड पर अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर साहब को धूमधाम  आतिश बाजी और नारा बाजी करते हुए माल्यार्पण किया
नारे लगाए जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब अंबेडकर का नाम रहेगा सामाजिक एकता जिंदाबाद, इसके बाद वाहन रैली उत्सव वाटिका मैरिज गार्डन पर पहुंची उत्सव वाटिका में सामाजिक भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सभी लोगों ने समाज को एक करने पर जोर दिया सभी लोगों ने संकल्प लिया कि समाज को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे, सामाजिक लोगों ने बात रखी है कि जो भी पार्टी समाज को टिकट देगी सभी लोग संकल्प के साथ उस व्यक्ति को जिताने का काम करेंगे उसका साथ देंगे, भाईचारा सम्मेलन में निर्णय लिया गया है कि आप समाज अन्याय अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा अन्याय अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा
जहां भी समाज के ऊपर अत्याचार हो उसकी आवाज दमदारी से समाज के लोग उठाएं और समाज के लोगों को न्याय दिलाएं, समाज एक होकर कार्य करें ताकि समाज की एकता हमेशा बनी रहे, समाज में भाईचारा कायम हो इसी पर सब ने जोर दिया, सब आपसी में मिलकर समाज हित में कार्य करें
कार्यक्रम को समाज के अनेक लोगों ने संबोधित किया सभी लोगों ने निर्णय लिया गया है कि इस बार समाज के आदमी को कांग्रेस बीजेपी टिकट दे, यदि कांग्रेस बीजेपी टिकट नहीं दे तो तीसरी पार्टी से समाज के आदमी को खड़ा करके पूरी समाज एक तरफ से उसी को वोट दें अपनी ताकत को बनाए, हम हमेशा से वोट देते आ रहे अन्य पार्टियों को लेकिन हमारे समाज को मौका क्यों ना दे, पार्टियो को छोड़कर समाज को निर्दलीय भी लड़ा सकते हैं मेघवाल जांगड़ा समाज के लोग भाईचारा सम्मेलन में लिए समाज हित में निर्णय
कार्यक्रम का संचालन राजेश रातलिया जिला पंचायत सदस्य राजगढ़ ने किया