CM अरविंद केजरीवाल जानबूझकर ले रहे हैं कम कैलोरी वाली डाइट

CM अरविंद केजरीवाल जानबूझकर ले रहे हैं कम कैलोरी वाली डाइट

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के कार्यालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. इसे लेकर एलजी के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है, जिसमें 6 जून से 13 जुलाई के बीच केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन से संबंधित स्वास्थ्य चेतावनियों का जिक्र​ है. एलजी कार्यालय ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे हैं और तय मानकों से कम आहार ले रहे हैं, जिससे उनका वजन कम हो रहा है.