MLA ने लोन लेकर ली 50 लाख की जमीन, अस्पताल के लिए की दान

MLA ने लोन लेकर ली 50 लाख की जमीन, अस्पताल के लिए की दान

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पर सिहोर विधानसभा के विधायक ने 50 लाख रुपये की जमीन लोन लेकर खरीदी. इसके बाद विधायक ने इस जमीन को अस्पताल के लिए दान में दे दिया. विधायक का नाम संतोष बरकड़े है. विधायक ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए उन्हें राशि मिल चुकी है, लेकिन अस्पताल बनाने के लिए जमीन नहीं मिल रही थी. इसलिए उन्होंने राशि के लैप्स होने से पहले जमीन खरीदकर दान में दे दी ताकि अस्पताल बनाया जा सके.