जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी
विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में बिहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

