Rajasthan: भाजपा को त्याग कर 12 परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा
Chittorgarh News : निंबाहेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना की ईमानदार छवि और और विकास कार्यों से प्रभावित होकर मल्लाचारण पंचायत के गांव मोतीपुरा के 12 परिवारों ने शुक्रवार को सी.पी.चारण के नेतृत्व में पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पधार कर भाजपा को त्यागा और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना के प्रतिनिधि पूरण आंजना एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल के सानिध्य में सभी ने कांग्रेस पार्टी का ओपरणा ओढ़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।
मोतीपुरा के बद्री लाल बंजारा, बाबूलाल बंजारा, जय सिंह बंजारा, मन्ना बंजारा, बहादुर बंजारा,महेंद्र बंजारा,राजू बंजारा,मुकेश बंजारा, महेंद्र बंजारा,रोशन बंजारा,तूफान बंजारा,किशन बंजारा,रमेश बंजारा, नारायण बंजारा, प्रकाश बंजारा, शैतान दायमा, सोलू बंजारा,शैतान गौड़, दिनेश बंजारा,प्रहलाद बंजारा,करण बंजारा, बकिल बंजारा,राहुल बंजारा सुनील बंजारा कैलाश बंजारा,जीवाजी बंजारा,राजू बंजारा,पन्ना बंजारा, बबलू बंजारा,गोविंद बंजारा,गेंदा बंजारा ने 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस जनप्रतिनिधि गण पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

