अखिलेश की सांसद इकरा हसन को BJP में कौन पसंद? कर दिया खुलासा
कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान ली है. पहली बार सदन में चुनकर आई इकरा हसन ने कई मुद्दों पर अपनी बात को बेहद संजीदा से रखा है.
सदन में उनके भाषण के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुए हैं.
इसी बीच सांसद इकरा हसन ने न्यूज़
लॉन्ड्री को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो किस बीजेपी नेता को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं.
अपने पसंदीदा सांसद को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे महुआ मोइत्रा बहुत ज्यादा पसंद हैं. मैं उनसे बहुत इंस्पायर होती हूं. जब वो सदन में बोलती हैं तो सब उन्हें सुनते हैं.
अपने पसंदीदा बीजेपी नेता को लेकर उन्होंने बताया, 'मुझे सुषमा स्वराज काफी पसंद थी. इसके अलावा आज के दौर में मुझे नितिन गडकरी मुझे पसंद हैं. उनके काम करने का तरीका मुझे पसंद हैं.

