BJP नेता को थाने में बुरी तरह से पीटा गया, 4 पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मनोज पासी को थाने में बुरी तरह पीटे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिटी के डीसीपी अभिषेक भारती ने तीन दरोगा और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मनोज पासी ने अपने छोटे भाई द्वारा खरीदी गई एक ज़मीन पर चारदीवारी बनाने के दौरान काम रुकवाने के लिए झूंसी थाने में एक फर्जी आवेदन दिए जाने का आरोप लगाया था। 13 जनवरी को एक आवेदन दिया गया था, जिसके कारण उनके काम में रुकावट आई। मनोज पासी के मुताबिक, जब वह 15 जनवरी को थाने गए और पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी मांगी, तो वहां मौजूद थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र प्रताप सिंह, तीन दरोगा और एक कॉन्स्टेबल ने उन्हें बुरी तरह पीटा।


sachin sharma