बिहार :-औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी लापता

बिहार : औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के सबसे बड़ी खबर है। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० युनूस सलिम बुधवार से लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह प्रतिदिन की भांति कार्यालय पहुंचे। इसके बाद लापता है। माना जा रहा है कि किसी ने उनका अपहरण कर लिया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के लापता होने की खबर के बाद परिजनों को अनहोनी के भय सताने लगा है। इस मामले में पुलिस प्रखंड विकास पदाधिकारी की तलाश में जुटी है। सासाराम आखिरी लोकेशन दाउदनगर के एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० युनूस ने ओबरा से लापता होने के बाद अपने एचडीएफसी बैंक के खाते से ₹25000 की निकासी की है। उनका मोबाइल बंद है। उनका अंतिम मोबाइल लोकेशन सासाराम रेलवे स्टेशन बता रहा है। मीटिंग में भी नहीं हुए शामिल बताया गया है कि कार्यालय जाने के बाद से उनका स्वजनों से संपर्क नहीं हुआ है। बुधवार के शाम तक कोई संपर्क नहीं होने पर स्वजनों ने पुलिस से अपहरण किया आशंका का जताई है। वहीं कार्यालय कर्मियों ने बताया कि बुधवार को अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विकास कुमार सेमत अखंड के अन्य अधिकारी ऊब गांव में शुक्रवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम का जायजा लेने गए थे। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे। तब अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन प्रयास विफल रहा। इस दौरान एक चाय दुकानदार संचालक ने बताया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को टेंपो से औरंगाबाद की तरफ जाते देखा गया था। कॉल डिटेल निकाल रही पुलिस दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उनकी पत्नी से पूछताछ की गई है। अन्य स्वजनों से भी जानकारी ली जा रही है। बता दे की मूल रूप से गया के करीमगंज के रहने वाले मो०युनूस के भाई जफर आलम रोहतास जिले में नासरीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं।

बिहार :-औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी लापता
बिहार :-औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी लापता