आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर भर्ती हेतु 27 सितम्बर तक आवेदन , पात्र अभ्यर्थियों की वॉक-इन-इंटरव्यू 29 को

रोहित यादव/  बलरामपुर:- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश और बुनियादी जैसे कार्यों को बढ़ावा देने और योजना का सुचारू रूप से संचालन हेतु आकांक्षी ब्लॉक फेलो के 1 पद के लिए 27 सितम्बर तक निर्धारित प्रारूप में इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला पंचायत के ई-मेल अथवा कार्यालयीन समय में जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के आवक शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन की प्राप्ति के पश्चात् पात्र अभ्यर्थियों की सूची 28 सितम्बर को जिले की वेबसाईट पर देखी जा सकती है। उक्त पात्र अभ्यर्थियों की वॉक-इन-इन्टरव्यू 29 सितम्बर 2023 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में निर्धारित की गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला पंचायत एवं कलेक्टोरेट सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।