बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के अध्यक्षता में अरवल प्रखंड के अवगिला पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

आज जिला पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में अरवल प्रखंड के अबगीला पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत जिले के विभिन्न शाखाओ के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने शाखाओ द्वारा सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। इस क्रम में अपर समाहर्ता अरवल, श्रम अधीक्षक अरवल तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा लोगों को संबोधित किया गया। अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया की जिले में अभियान बसेरा 2 कार्यक्रम वर्तमान में क्रियान्वित है। इसके तहत भूमिहीन व्यक्तियों को 5 डिसमिल तक जमीन दिया जा सकता है। उनके द्वारा भूमि विवाद निराकरण को लेकर बिहार दाखिल खारिज अधिनियम से भी लोगों को अवगत कराया गया। उनके द्वारा सूचित किया गया कि अगर अंचल अधिकारी द्वारा दाखिल खारिज नहीं किया जा रहा तो इसके लिए व्यक्ति भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पास जा सकते हैं। कड़ी रुख अपनाते हुए उन्होंने सभा को बताया कि दाखिल खारिज करने एवं बंदोबस्त के कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी व कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला श्रम अधीक्षक द्वारा श्रमिकों के लिए क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा ई-श्रम कार्ड की पंजीकरण की विधि तथा उससे प्राप्त होने वाले लाभ ,निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग से मिलने वाले लाभ इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा छात्राओं को निशुल्क पोशाक,पुस्तक,छात्रवृत्ति एवं मध्यान भोजन योजना से लोगों को अवगत कराया गया एवं निवेदन किया गया कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल भेजें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।

बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के अध्यक्षता में अरवल प्रखंड के अवगिला पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के अध्यक्षता में अरवल प्रखंड के अवगिला पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन