जालिम नगर चौकी प्रभारी के स्थानांतरण पर थाना मोतीपुर स्टाफ ने दी विदाई
जालिम नगर चौकी प्रभारी के स्थानांतरण पर थाना मोतीपुर स्टाफ ने दी विदाई
कृष्णा पाण्डेय
बहराइच! पुलिस अधीक्षक बहराइच की ओर से पिछले दिनो जनपद के कई पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया था। इसी क्रम में थाना मोतीपुर अंर्तगत जालिम नगर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मिश्र को कैसरगंज की गंडारा चौकी स्थानांतरित किया गया। स्थानांतरण होने के पश्चात गुरुवार को थाना मोतीपुर पुलिस स्टाफ ने जालिमनगर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मिश्र को माला पहना व मिठाई खिला विदाई दी। विदाई के समय एसआई अरविंद कुमार मिश्र ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मोतीपुर एसएचओ मुकेश कुमार सिंह एवं मुर्तिहा कोतवाल शशिकुमार राणा के साथ पुलिस के जवान उमेश चंद्र, मनोज कुमार राव, अशोक कुमार चतुर्वेदी, उमेश चंद्र यादव, विजय कुमार समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।