विहिप दुर्गा वाहिनी की बहनों ने बटालियन के जवानों सहित पुलिसकर्मियों को बांधी राखी सुरक्षा की राखी..

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन पर्व अब नजदीक आ गया है. इस वर्ष 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा. आज मंगलवार को रामानुजगंज में विहिप दुर्गा वाहिनी की बहनों ने 12वीं बटालियन के जवानों को रक्षा सूत्र राखी बांधकर देश की सेवा और आम जनता के लिए अपना समय और जीवन खपाकर अपनी ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए रक्षा की कामना की 

नगर संयोजिका नेहा गुप्ता ने बताया कि जो पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा में मुस्तैद रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं उनको राखी बांधकर हमें गर्व महसूस होता है. इस दौरान नगर संयोजिका नेहा गुप्ता, शक्ति साधना प्रमुख खुशी प्रजापति, छात्रा प्रमुख सोनम मेहता, दीपिका गुप्ता, खुशबू पूरी, सुधा पूरी, वर्षा गुप्ता उपस्थित रही.