*पाली में मुस्लिम भाइयों ने मनाई बकरीद ईदगाह पर नमाज की अदा चातुर्मास के लिए आए जैन साध्वियों को रास्ता दे पेश की साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल*

*पाली में मुस्लिम भाइयों ने मनाई बकरीद ईदगाह पर नमाज की अदा चातुर्मास के लिए आए जैन साध्वियों को रास्ता दे पेश की साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल*

पाली के मस्तान बाबा ईदगाह के बाहर गुरुवार सुबह ईद की नमाज अदा की मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी का पर्व ईद -ऊल अजहा  जिले भर में अकीदत से मनाया गया मस्तान बाबा ईदगाह सहित मस्जिदों में मौलानाओं ने मोमिनों को ईद की नमाज अदा कराई मोमिनों ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी और जरुरतमंदों में दान किया। उसके बाद घरों में कुर्बाना दी गई रिश्तेदारों और परिचितों के घर जाकर गले मिल ईद की मुबारकबाद दी गई शहर के मुस्लिम मोहल्लों में दिन भर मेले सा माहौल रहा। ईदगाह सहित शहर के मुस्लिम मोहल्लों में सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान तैनात नजर आए। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए मोमिनों ने चातुर्मास के लिए आई जैन साध्वियों को रास्ता देकर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की।