कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा गरीबों में पूर्ण किया गया 41 वां निशुल्क भोजन वितरण

*पवित्र माह के चतुर्थ सोमवार को भी निराश्रित जनों में वितरण किया गया निशुल्क भोजन* कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन संस्था द्वारा 41 वा निशुल्क भोजन वितरण संपन्न करवाया गया जिसमे संस्था के सहयोगी आगरा निवासी बिजनेसमैन आरके त्रिपाठी के संपूर्ण सहयोग से उन्नाव रेलवे स्टेशन के बाहर वितरण किया गया , जहां लगभग 230 गरीबों में जरूरतमंद लोगों में भरपेट छोला ,चावल ,ठंडा पानी ,और मीठे में पुवा वितरण किया गया लगभग एक घंटे चले इस वितरण में मंदिर के आस पास स्टेशन के आस पास अपना जीवन यापन कर रहे भीख मांग कर गुजारा कर रहे सभी बेसहारा लोगों ने खाना खाया और पेट भरने के बाद अपना आशीर्वाद देते हुए प्रसन्नता दिखाई !! इस भोजन वितरण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक चेतन मिश्रा जी के साथ अशोक कुमार दिक्षित ,सतीश बाजपेई ,राजेश मिश्रा, लक्ष्मी कांत ,डब्बू जी ,आयुष श्रीवत्सव ,रवि नारायण वर्मा ,सरिता शुक्ला आदि जनों ने उपस्थित रह कर सेवा कार्य किया और सभी को भोजन करवाया , लगभग एक साल से लगातार यह सेवा उन्नाव जनपद में चालू है जो की प्यार विनर्म व्यवहार के साथ संपन्न करवाया जाता रहा है

कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा गरीबों में पूर्ण किया गया 41 वां निशुल्क भोजन वितरण