शाजापुर - मुस्लिम समाज ने किया अंजुमन इस्लाम कमेटी का गठन

शाजापुर - मुस्लिम समाज ने किया अंजुमन इस्लाम कमेटी का गठन

शाजापुर। स्थानीय मगरिया तकिया मस्जिद परिसर में मुस्लिम समाज की बैठक आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित बैठक में विभिन्न सामाजिक आयोजनों को शांति सद्भावना के साथ मनाने पर विचार कर अंजुमन इस्लाम कमेटी का गठन किया गया। बैठक केे दौरान सर्व सम्मति से सलीम खान पप्पू को सदर बनाया गया। वहीं सेकेट्री अफसार अहमद, नायब सदर गय्यूर खान गुडडू, कोषाध्यक्ष डॉक्टर इकबाल गौरी, मीडिया प्रभारी इमरान कादरी को नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मोहर्रम कमेटी वरिष्ठ सरपरस्त इमरान खरखरे, मोहर्रम कमेटी सेकेट्री अकरम खान, मोहर्रम कमेटी वरिष्ठ नायब सदर सबदर अली, हाजी मकसूद मेव, मंच संचालक हनीफ राही, पूर्व पार्षद अकरम अली, गबु पठान सदर, मुंशी खान, मरगुब खान, जम्मू भाई दायरा, मुन्ना भाई तय्या, साबिर बाबा, सुक्का भाई, इरशाद बूटा, साजिद भाई सदर, वाजिद भाई सदर, नानू भाई, असलम भाई, हफीज भाई, अक्कू पठान, साजिद पठान, अलीम भाई सदर, करीम खान, शौकत, सोनू सदर, बाबा, गुड्डू भाई, इसरार खान, अनीस खान, सद्दाम पठान, नाल साहब कमेटी सदर शाबाज, निसार लाला, कय्यूम मंसूरी, सद्दाम कुरैशी, वाजिद, सम्मी पठान सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।