: पिता को बचाने के लिए ढाल बनी बेटियां, दबंगों के छुड़ा दिए छक्के
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की बहादुर बेटियों जिसको देखकर सब यही कह रहे हैं कि ऐसी बहादुर बेटियां हो तो पिता को चिंता करने की जरूरत ही नहीं.
किसी मामले को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग पिता पर हमला कर दिया और उसको घसीटते हुए बाहर ले गए. इसके बाद बेटियों ने दबंग से लोहा लेते हुए उनका सामना किया. हालांकि, दबंग संख्या में ज्यादा थे और पिता और बेटियों को लाठी डंडों और ईंट से पीटा, लेकिन बेटियों ने हार नहीं मानी और अपने पिता की जान दबंगों से बचा ही ली.
पूरा मामला तालग्राम थाना क्षेत्र के अमोलर कस्बे का बताया जा रहा है. अमोलर कस्बा निवासी नरेंद्र शुक्ला एक छोटी सी अपनी दुकान पर काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. पड़ोस के ही कुछ दबंग युवकों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दबंगों ने नरेंद्र शुक्ला के ऊपर हमला बोल दिया और उनको घसीटते हुए बाहर की तरफ ले गए. घटना की सूचना जैसे ही नरेंद्र शुक्ला की बेटियों को लगी दोनों बेटी अपने पिता को बचाने के लिए दबंग से लोहा लेने लगी.
दबंगों से बेटियों ने बुजुर्ग पिता को बचाया
वहीं यह पूरी घटना दुकान व सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई संख्या में दबंग युवक एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीट रहे हैं. कोई डंडे से मार रहा है, तो कोई लात घुसे चला रहा है. वहीं पीछे से आता हुआ एक व्यक्ति बुजुर्ग के सिर पर ईंट मार देता है. तभी उसकी बेटियां बुजुर्ग पिता को बचाने के लिए आगे आ जाती हैं. और अपनी पूरी ताकत से दबंगों का सामना करने लगते
हैं.
sachin sharma

