राठ में शान से फहराया गया तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिष्ठान का हुआ वितरण
मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडारोहण किया गया स्कूल और कॉलेजो में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गल्हिया रोड स्थित होली एंजेल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। और ध्वजारोहण कर आजादी के बलिदानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर सहित राठ नगर में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडारोहण किया गया स्कूल और कॉलेजो में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गल्हिया रोड स्थित होली एंजेल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। और ध्वजारोहण कर आजादी के बलिदानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता दिखाते हुए बच्चों द्वारा कहानी, डांस, नाटक और गीतों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर मुख्य अतिथि गल्हिया प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार राजपूत, प्रधानाचार्य फादर वरगीस, समस्त शिक्षण स्टाफ सहित सैकड़ो बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
इसी प्रकार कस्बा के डी.पी.एस. एजुकेशन सेंटर में भी आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा
अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई। साथ कस्बा के क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल, हिन्द एंजेल्स पब्लिक स्कूल, द ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, जगत राज महाविद्यालय, इंडस वैली पब्लिक स्कूल, ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय आदि स्कूल कॉलेजो में झंडा रोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। साथ ही साथ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने झंडा रोहण किया। तहसील, आबकारी विभाग, कोतवाली, सरकारी अस्पताल, विकासखंड सहित क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा का प्रधान केशव प्रसाद राजपूत, ग्राम गिरवर प्रधान ज्ञान स्वरूप राजपूत, ग्राम मलेहटा कुछेछा श्रीमती सरोज देवी, बरदा प्रधान कामता प्रसाद, आदि सभी प्रधानों ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण कर घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया और वीर शहीदों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। साथ ही राठ कस्बा में स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा 125 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई और ब्रह्मानन्द महाविद्यालय मैदान में कार्यक्रम का समापन कर देश की आजादी के बलिदानों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

