बरगवां दो मोटरसाइकल में जोरदार भिंडत से एक की मौके पर मौत चार घायल

*दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने की टकराव में 1 की मौके पर हुई मौत, चार घायल,इलाज जारी*
*सिंगरौली बरगवां थानाक्षेत्र के नगर परिषद बरगवां वार्ड क्रमांक 1 धौड़र की घटना*
प्रवीण तिवारी की रिपोर्ट
*द भारत न्यूज।।* सड़क हादसों में असमय काल की गाल में समाते जा रहे युवा पीढ़ियों की जिंदगी को कब कहां क्या हो जाए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता परंतु अपनी सुरक्षा खुद समझने की जरूरत है। अक्सर सड़क हादसों में सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से मौतें हो रहीं है। कई सारे उदाहरण सामने देखते हुए भी अमल नहीं ला पाना खुद की एक कमी है। बता दें कि बुधवार शाम 5:30 बजे के करीबन बरगवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र धौडर वार्ड क्रमांक 1 पुल के पास एक सड़क हादसा पेश आया। जहां तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई तो वही चार अन्य घायल हो गए। घटना शाम करीब 5:30की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों से हासिल जानकारी के अनुसार देवसर के खोभा निवासी सिपाहीलाल विश्वकर्मा पिता नामदेव विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष, बृजेश विश्वकर्मा पिता रामजी विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खेखडा के साथ में नई बिना नंबर की पल्सर बाइक से बरगवां से अपने घर खोंभा जा रहा था कि तभी ओडगड़ी तरफ से बरगवां की ओर आ रहे विपरीत दिशा से तीन सवारी आ रहे मोटर साइकिल क्रमांक MP66ZA3460 हीरो एचएफ डिलक्स के चालक सुरेंद्र कुमार वैश्य पिता रामनारायण वैश्य उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम ओडगडी की आमने सामने से जबरजस्त टकराव हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में बैठे पांचो लोगों को चोटें आई है। इस घटना में जहां सर पर गंभीर चोट लगने के कारण सिपाही लाल विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ ग्राम पंचायत क्षेत्र जोबगढ़ के खेखड़ा गांव निवासी बृजेश विश्वकर्मा समेत दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार राहुल वैश्य पिता राजनारायण वैश्य,शीला वैश्य पिता राजनारायण वैश्य एवं फूलमती वैश्य पत्नी राजनारायण वैश्य को चोटें आई हैं। लेकिन गंभीर रूप से घायल बृजेश विश्वकर्मा व राहुल वैश्य बताए जा रहें है।जिनको बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर पुजेंद्र प्रजापति ने जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं सूचना पर बरगवां पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करते हुए पीएम हेतु भिजवाया लेकिन शाम हो जाने के कारण पीएम नही हो पाया। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। मृतक सिपाहीलाल विश्वकर्मा के मामा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भांजा सिपाही अपने पीछे भरा पूरा परिवार जिसमे उनकी पत्नी , 2 बच्चीयां जिनकी उम्र 15 साल व 10 साल व एक बच्चा जो 1 साल का है जिसे छोड़कर चल गया। जिससे पूरा परिवार टूट सा गया। अभी हाल ही में एक साल पहले सिपाहिलाल का एक लड़का शर्प के काटने से मौत हो गई थी। जिसके जाने का दर्द पिता भूला भी नही था कि अब खुद चले गए।।

