बिहार :-भोजपुर में उद्योग विभाग द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया गया

बिहार :- भोजपुर आज दिनांक 25 /9/ 2023 को उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन जिला पदाधिकारी भोजपुर के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित समाहरणालय सभागार में की गई। मेगा कैंप में पी एम ई जी पी योजना के 72 पी एम एफ एम ई के 19 लाभुकों के बीच राशि 298 करोड़ का ऋण स्वीकृत एवं 12 लाभुकों के बीच राशि 105 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। कैम्प में श्री विक्रम वीरकर उप विकास आयुक्त भोजपुर , श्री श्याम किशोर पटेल, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भोजपुर, श्री संदीप डोंगरे, मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक, श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रिय प्रबंधक, क्षेत्रिय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला अग्रणी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक भोजपुर, केनरा बैंक श्री किशन कुमार प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, प्रमुख बैंकों के जिला समन्वयक एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे। बता दे की वित्तीय वर्ष 2023 - 24 में पी एम जी पी योजना अंतर्गत भोजपुर जिला में निर्धारित लक्ष्य 450 के विरुद्ध अब तक 178 लाभुक को तथा पी एम एफ एम ई योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 308 के विरुद्ध 05 लाभुकों को अब तक बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत किया गया है। भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा लाभुकों से ऋण राशि का सदुपयोग करने एवं ससमय ऋण राशि वापसी करने का अनुरोध किया।

बिहार :-भोजपुर में उद्योग विभाग द्वारा ऋण  स्वीकृति एवं वितरण किया गया
बिहार :-भोजपुर में उद्योग विभाग द्वारा ऋण  स्वीकृति एवं वितरण किया गया
बिहार :-भोजपुर में उद्योग विभाग द्वारा ऋण  स्वीकृति एवं वितरण किया गया