जयपुर जंक्शन के हर प्लेटफॉर्म के ऊपर होगा रूफ प्लाजा': अश्विनी वैष्णव ने कहा- बच्चों के खेलने की जगह होगी, शहर की खास चीजें यात्रियों को मिलेगी

जयपुर जंक्शन के हर प्लेटफॉर्म के ऊपर होगा रूफ प्लाजा': अश्विनी वैष्णव ने कहा- बच्चों के खेलने की जगह होगी, शहर की खास चीजें यात्रियों को मिलेगी

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जयपुर रेलवे स्टेशन के कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- जयपुर रेलवे स्टेशन पर बहुत बड़ा रूफ प्लाजा बनेगा। जितनी पटरी और प्लेटफॉर्म्स हैं, इसके ऊपर एक बड़ी छत बनेगी। इस रूफ प्लाजा पर आराम से यात्री बैठ सकते हैं। बच्चों के खेलने की जगह होगी। यहां जयपुर की खास चीजें यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी स्टॉल्स होगी। इससे आने जाने वाले यात्री जयपुर की एक सौगात यादगार के रूप में लेकर जाएं।

इस दौरान रेल मंत्री ने कहा- जयपुर जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। इसके साथ ही सांगानेर स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इस तरीके से अब राजस्थान में कुल 84 स्टेशन ऐसे हो गए हैं। जिन्हें अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है।

मंत्री ने कहा- जयपुर से लगातार वंदे भारत ट्रेन को गांधीनगर स्टेशन पर रोकने की मांग उठ रही थी। अब से गांधीनगर स्टेशन पर भी नियमित रूप से वंदे भारत का स्टॉपेज होगा। बता दें की अभी हाल ही में रामचरण बोहरा मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इसकी मांग उठाई थी।

अश्विनी वैष्णव ने कहा- प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है। इससे राजस्थान में भी डेवलपमेंट के कार्य को रफ्तार मिलेगी। राजस्थान में रेलवे विकास के कई कार्य किए जाएंगे।